Main badi mummy ban gai..
मैं बड़ी मम्मी बन गई...
आसमान से एक परी हमारी ज़िंदगी रौशन करने आई।
कोमल, अनुज के आंगन को महकाने आई।
खुशियों की बौछार लेकर, हंसती हुई आई।
प्यार और ममता से जीने को, नया संगीत लेकर आई।
हर पल खुशहाली से भरी, दिल को भावनाओं से सजाने आई।
हमारी हर ख्वाहिश को पूरा करने,
हमारे सपनों को पंख देकर, ऊँचाईयों तक उड़ाने आई।
ममता की बहार लेकर, हमारी जिंदगी में खुशियों की बौछार लेकर आई।
अपने तीनों भाइयों के अकेली सहारा बनने आई।
उनके सपनों को पंख देकर, हर रास्ते में साथ चलने आई।
उनकी हर मुसीबत में हमेशा खड़ी होकर, एक प्यारा सा सहारा बनकर आई।
ममता की बहार लेकर, हर पल को खुशियों से सजाने आई।
आसमान से एक परी हमारी खुशियों में चार चांद लगाने आई।।।।
Comments
Post a Comment